ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पेवर ब्लॉक से आर्थिक मजबूती की अपनी राह बनाती जनकपुर की महिलाएं

कोरिया :  कोरिया जिले के जनकपुर विकासखण्ड की महिलाओं द्वारा गौठान आजीविका के रूप में पेवर ब्लॉक निर्माण किया जा रहा है। घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली ये महिलाएं आज सफलता की नई इबारत लिख रहीं है। मात्र डेढ़ माह में सुविधा समूह की 12 महिलाओं ने मिलकर 28 हजार पेवर ब्लॉक का निर्माण किया है। जिसमें से 16 रुपये प्रति ब्लॉक की दर से 22 हजार ब्लॉक का विक्रय किया गया है। बेचे गए पेवर ब्लॉक की कीमत 3 लाख 52 हजार रुपए रही और समूह को 1 लाख का मुनाफा हुआ।
पेवर ब्लॉक बनाने वाले सुविधा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी बताती हैं कि समूह की 12 महिलाओं के द्वारा जनकपुर गौठान में पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह को बिहान के द्वारा पेवर ब्लॉक निर्माण की प्रेरणा मिली एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत हमने यह कार्य प्रारंभ किया। ब्लॉक निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा माल सीमेंट, गिट्टी, रेत जिले में ही उपलब्ध हो जाता है। वहीं हार्डनर इलाहाबाद, ब्लॉक के लिए साँचा कानपुर से एवं वाइब्रेटर और मिक्सर कोरबा जिले से मंगवाया गया है।
समूह के बनाये पेवर ब्लॉक से ग्राम नेरुआ, देवगढ़, हरचौका, डोंगरीपारा और सिंगरौली में बन रहे पहुंच मार्ग
महिलाओं द्वारा बनाए गए पेवर ब्लॉक के माध्यम से मुख्य सड़क से निर्धारित स्थल तक पहुंचने के लिए 200 मीटर लंबाई तक के पेवमेंट ब्लॉक पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में विकासखण्ड जनकपुर के ग्राम पंचायत नेरूआ में पहुंच मार्ग निर्माण किया गया है। वहीं ग्राम देवगढ़, हरचौका, डोंगरीपारा, सिंगरौली में भी पेवर ब्लॉक से निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए कुल 30 हज़ार पेवर ब्लॉक का आर्डर समूह को मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.