ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पीएम की भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, नड्डा और भूपेंद्र यादव भी मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा शासित 11 प्रातों के मुख्यमंत्रियों और सात उपमुख्यंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यावद भी मौजदू हैं। पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दौरे के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री बैठक के अलावा चौबेपुर के उमरहा में महर्षि सदाफल देव की अनुभूतियों को सहेजे स्वर्वेद के दोहों पर आधारित महामंदिर में विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री

भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। वीआईपी के ठहरने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 12 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकाल प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.