ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

इस दिन से शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

 हिंदू धर्म में कुल चार नवरात्रि पड़ती है, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि पड़ती है। गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ के महीने में पड़ती है। आज आषाढ़ माह शुरु चुका है और इस महीने में आषाढ़ माह की नवरात्रि भी शुरु हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरु हो रही है, जो कि 28 जून तक रहेगी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की घटस्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 जून 2023 को सुबह 10 बजकर 06 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 19 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि उदया तिथि मान्य होती है इसलिए गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 मई से होगी।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि की पूजा के लिए कलश की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 जून 2023 सोमवार को प्रात: काल 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट बजे तक है। इस मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है।

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि

– आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पर देवी की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।

– स्नान करके शुभ मुहूर्त में पवित्र स्थान पर देवी की मूर्ति या चित्र को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें और उसे गंगा जल से पवित्र करें।

– देवी की विधि-विधान से पूजा प्रारंभ करने से पहले मिट्टी के पात्र में जौ के बीज बो दें।

– इसके बाद माता की पूजा के लिए कलश स्थापित करें और अखंड ज्योति जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ और उनके मंत्रों का पूरी श्रद्धा के साथ जप करें।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

1. लाल फूल चढ़ाएं: देवी दुर्गा को लाल रंग बहुत ही प्रिय है, इसलिए मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रि में उन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

2. शुद्ध देसी घी का दीपक : गुप्त नवरात्रि में नौं दिनों तक देवी दुर् के सामने देसी घी का दीपक जलाएं, ऐसा करने से नौकरी के नए अवसर प्राप्त होते हैं और करियर में भी तरक्की मिलती है।

3. कमल का फूल अर्पित करें: गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धन-धान्य की कमी नहीं होती है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.