ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

बादल के गढ़ लंबी में अरविंद केजरीवाल की रैली, चन्नी सरकार को बताया नौटंकीबाज, कांग्रेस को सर्कस पार्टी

लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार को नौटंकीबाज और आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौटंकीबाज ड्रामेबाज सरकार है। राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से की जा रही बातें मजाक बन गई हैं। लोग उनका मजाक बना रहे हैं। वह कभी कुछ तो कभी कुछ कहते हैं। पंजाब कांग्रेस सर्कस बनकर रह गई है। किसी भी नेता की आपस में नहीं बन रही। सब एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। ऐसी सरकार लोगों का क्या भविष्य संवारेगी।

केजरीवाल ने कहा कि यह आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। विधायक से लेकर मंत्री तक सब कमाने में लगे हुए हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में भी रेत चोरी हो रही है और यह सब उनकी मिलीभगत से हो रहा है। चन्नी लगातार झूठे वादे कर रहे हैं। आप की तरफ से की जा रही घोषणाओं पर उन्हें गालियां दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि जो पैसा नेता लूटते थे, उस पैसे से मां बहनों को 1000 रुपये देंगे, मुफ्त बिजली देंगे।

केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी को सर्कस पार्टी बताया। कहा कि इनके नेताओं की आपस में नहीं बनती। कैबिनेट में ही गुथमगुत्था होती रहती है। यह आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। केजरीवाल ने कहा कि चन्नी जी कहते हैं उन्हें गुल्ली डंडा खेलना आता है, कंचे खेलने आते हैं, दूध निकालना आता है। इसके जवाब में आप प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह नहीं आता, लेकिन स्कूल बनाना आता है। अस्पताल बनाना आता है और जीरो बिजली बिल देना आता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में एक साल का 1 लाख 70000 करोड़ का बजट होता है। इसमें से 34000 करोड़ रुपये नेता खा जाते हैं। इस 34000 रुपये से ही लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी। केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें गिल्ली-डंडा नहीं खेलना आता, लेकिन स्कूल बनाने आते हैं। उन्हें कंचे खेलने नहीं आते, लेकिन अस्पताल बनाने आते हैं। उन्हें टेंट लगाना नहीं आता, लेकिन बिजली बिल जीरो करना आता है। उन्हें गाय का दूध दोहना नहीं आता, लेकिन 24 घंटे बिजली देना आता है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर पहले जो पैसा नेता लूटते थे, उसे वह जनता पर लुटाएंगे।

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में अब तक 25 वर्ष कांग्रेस और 19 साल अकालिओं ने राज किया है। आम आदमी पार्टी को केवल 5 साल दे दें। अगर सरकार का कामकाज पसंद न आए तो उसे हटा दें। जिन कांग्रेसियों और अकालियों ने 25 और 19 सालों में कुछ नहीं किया, वे अब क्या कर देंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी तथा सुखबीर बादल का स्वभाव एक जैसा है। दोनों को केवल बातें करनी आती हैं। पंजाब में आप के आने के बाद कांग्रेसियों और अकालियों में डर पैदा हो गया है। पहले ये लोग मिलकर खेलते थे, लेकिन अब आप के आने के बाद इनके एजेंडा भी बदल गए हैं। अब इन लोगों पर कोई विश्वास नहीं करता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.