दिल्‍ली का तापमान गिरकर 4.6 हुआ, समूचे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी

नई दिल्ली। देश में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-यूपी हरियाणा, पंजाब, ओडिशा सहित अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। जम्मू से लेकर राजास्थान तक के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस तक भी पहुंच गया है। लोगों की कंपकंपी छूट गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ठंड का सितम आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली -एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार एक्यूआई का स्तर 250 के पार दर्ज हो रहा है। आज भी राजधानी दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 290 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। यही हाल यूपी-हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों का है। प्रदूषण के चलते लोगों को दमघोंटू वातावरण में सांस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

वहीं आज के मौसम अपडेट की बात करें तो आज ओडिशा के करीब 12 जगहों पर तापमना 12 डिग्री  दर्ज किया गा है जबकि कई इलाकों में 7 डिग्री तक 7 डिग्री भी पारा पहुंचा। ओडिशा मौसम विभाग की मानें तो यह पारा 4-5 दिनों तक यही दर्ज होगा।

आंध्र प्रदेश में निम्न-स्तर की उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर आने वाले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। साथ ही अगले 5 दिनों के लिए तापमान सामान्य तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
नार्थ कोरिया ने 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया  31 मार्च से बंद हो रही हैं ये दो एफडी स्कीम ठेले पर पति का शव, पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत; तीन की हालत गंभीर लकड़ी लेने गए तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, 20 मिनट तक जंगल में हुआ संघर्ष बिल के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे प्रदेश के पचास हजार डॉक्टर, बोले- हमको हमारा काम करने दें... आरआरआर' समेत राम चरण की ये फिल्मों अब ओटीटी पर कर रही बवाल चैत्र नवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीज़, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव के मामले में सुनवाई आज, फैसला आने के बाद ही साफ होगी स्थिति