ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

सीतामढ़ी में बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन देकर हैवानियत, रीगा में चौकाने वाली घटना

रीगा (सीतामढ़ी)। रीगा थाना क्षेत्र में वहसी दरिदें ने चार साल की एक बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया। कथित तौर पर पड़ोस के ही 20 साल के शख्स ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के स्वजनों ने रीगा थाने में आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद रीगा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि आरोपी श्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम तकरीबन पांच बजे पड़ोसी चॉकलेट का प्रलोभन देकर गांव के खलियान में ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ा। पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद महिला थाना व रीगा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच सकी। मामले की छानबीन की। बच्ची ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसका चेकअप हो सका।

बच्‍ची के साथ हैवानियत का आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार

सुप्पी। थाना क्षेत्र के नरहा गांव से पुलिस ने छापेमारी में नरहा पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार स‍िंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि एक बच्‍ची के साथ दर‍िंदगी के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत उसपर प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। बच्‍ची ने बीते 24 जुलाई को एसपी से मिलकर पूर्व मुखिया की करतूत की शिकायत की थी। उसके आलोक में सुप्पी थाने में अगस्त माह में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महिला से मोबाइल पर अश्लील बात करने पर बाजपट्टी का शख्स गिरफ्तार

सीतामढी। नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल पर अश्लील बात करना बाजपट्टी के एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व महिला ने उस युवक के खिलाफ छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति को महिला ने आरोपित किया था। आरोप है कि आरोपित युवक अपने मोबाइल से फोन कर महिला से अश्लील बातें करते हुए परेशान करता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.