ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

JDU के राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र का दिल्ली में निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। प्रसाद बिहार से सात बार राज्यसभा के लिए चुने गए और एक बार वह लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। उद्योग जगत के जाने माने चेहरे प्रसाद ने अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 81 वर्षीय महेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध उद्योगपति थे। वे सरल स्वभाव के काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के भाई उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू तथा पुत्र राजीव शर्मा से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजन तथा प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

गौरतलब है कि महेंद्र साद सबसे पहले, लोकसभा के लिए 1980 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे प्रसाद बाद में अपने समर्थकों के साथ जद(यू) में शामिल हो गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.