स्थापना दिवस पर कांग्रेस का झंडा नहीं फहरा पाई सोनिया गांधी! अचानक हाथ में गिरा पार्टी का ध्वजारोहण
नई दिल्ली: कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है लेकिन इस मौके पर अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, जब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पार्टी का झंडा गिरकर उनके हाथों में आ गया। इस तरह झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से नहीं हो पाया। बता दें कि दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर यह कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से झंडा फहराने को कहा लेकिन इस बीच एक कार्यकर्ता आया और झंडे वाले काफी ऊंचे पोल पर वह आधा ही ऊपर जा सक जिसके बाद फिर दूसरा कार्यकर्ता आया और झंडे को बांधने की कोशिश की गई। वहीं, इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.