ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप लांच किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ नववर्ष मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल हुए। पुलिस जवानों की ओर से मुख्यमंत्री को दी गई सलामी दी गई। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी साथ में मौजूद रहे। पुलिस बैंड ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार.. का वादन किया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप किया लांच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप लांच किया। उन्होंने कहा SOS का बटन दबाते ही डायल 112 की टीम महिला तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के छत्तीसगढ़ पुलिस का है एप। आपात में महिला sos बटन दबाकर मदद मांग सकती हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकेंगी। इसके लिए उन्हे थाने जाने की जरूरत नहीं। एप पर महिला अपनी सुरक्षा के संबंध में दे सुझाव दे सकेंगी

नए नजरिए से देखा जा रहा छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा छत्तीसगढ़ को अब नए नजरिए से देखा जा रहा है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 1200 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। 2-3 वर्षों में नक्सल घटनाओं में 40 फीसद की कमी आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में किसान और जवान दोनों की जय-जय हो रही है। जवानों की ड्यूटी की वजह से हम चैन से सो पाते हैं। कहा, कोरोना काल में कर्तव्यों के निर्वहन में अधिकारियों ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है। इसके लिए पुलिस परिवार बधाई का पात्र है। आम लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ पुलिस ने हासिल किया है और चुनौतियों का सामना करते हुए अपराधियों के मांद में घुसकर सफलता अर्जित की है।

कालीचरण की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ पुलिस बधाई की पात्र है

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा जवानों की कुशलता को पूरे देश ने देखा। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने चुनोतियों को स्वीकार किया और सफलता भी प्राप्त किया। चाहे वह बिलासपुर अपहरण हो और भिलाई अपहरण की बात हो पुलिस ने उनके मांद में घुसकर सफलता अर्जित की। NCRB द्वारा देश में दूसरा स्थान मिला, इसलिए भी पुलिस को बधाई। बाहर के लोग हमेशा नक्सली के बारे में बात करते थे लेकिन पिछले तीन साल में हमने ये छवि बदली है। सभी का विश्वास हमने जीता है। प्रदेश के बारे में चर्चा होती थी कि नक्सली दहशत से भरा है, यह सोच हमने बदली है। सभी का विश्वास जीता है, लोग अब नक्सली नहीं विकास की बात करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.