ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छत्तीसगढ़ में सरपंचों की भाषा डा.रमन सिंह समझ जाते तो भाजपा 15 सीट पर नहीं अटकती: कांग्रेस

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभ जनता द्वारा निर्वाचित निचले पायदान के प्रमुख जनप्रतिनिधि सरपंचों के लिए इतने पूर्वाग्रही क्यों हैं? अगर वे सरपंचों की भाषा समझ जाते तो भाजपा 15 सीट पर नहीं अटकती।

शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह सरपंचों को हिकारत की नजर से क्यों देखते हैं? क्या देश और प्रदेश के सरपंचों में भाषा के संस्कार नहीं हैं। रमन सिंह ने सरपंचों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षा की तथाकथित चूक को लेकर जिस स्तर तक प्रतिक्रिया दी है, उसे सारा देश सुनियोजित ड्रामा की संज्ञा दे रहा है। भाजपा नेता देश भर में जो हवन यज्ञ की नौटंकी कर रहे हैं, उस पर प्रतिक्रिया आनी स्वाभाविक है।

भूपेश बघेल ने देश की जनता की भावनाओं को आवाज दी, तो भाजपाई बौखला गए हैं। शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव के सीधे-साधे किसान हैं। बोर-बासी खाते हैं। सरपंचों के बीच रहे हैं। इसलिए सरपंच की भाषा को समझते हैं। सरपंच की तरह ही मुख्यमंत्री के आम जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हैं। रमन सिंह राजसी ठाठ से जीने वाले हैं। मुख्यमंत्री रहते 15 साल में सरपंचों की भाषा नहीं समझ पाए, न ही गांव वालों की भावनाओं को समझ पाए

कांग्रेस राज में खेती हुआ फायदे का सौदा: मरकाम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी सफलता युवाओं में खेती के प्रति बढ़ता भरोसा है। यहां खेती अब फायदे का सौदा हो गया है। मरकाम ने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी, वनोपज प्रसंस्करण और फूडपार्क की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेती-किसानी को बेहतर आय और प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया है। समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था है। वहीं पशुधन पालन को भी लाभ का जरिया बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.