ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रायपुर। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी उसे धरातल पर उतारने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। अब अधिकारी कह रहे हैं कि जैविक खेती करने वाले प्रदेश के किसानों को जल्द ही राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि एक एकड़ के हिसाब से 10 हजार रुपये मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण प्रदेश के किसानों को सुगंधित धान के बीज के बदले बिना महक वाला बीज थमा दिया है। सुगंध न होने के कारण जैविक पद्धति से उपजे धान का मूल्य प्रदेश के समर्थन मूल्य से कम मिल रहा हैै, जबकि कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि इस धान की प्रति क्विंटल खरीदी 3,000 रुपये से अधिक में होगी, लेकिन ऐन वक्त पर ऐसा नहीं हुआ। इधर प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों का इस साल रकबा कट गया है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ गया है।

जल्द व्यवस्था नहीं पर कृषि विभाग का घेराव

आरंग ब्लाक के किसान ओमप्रकाश सेन, नारद निषाद और मोहर ध्रुव ने कहा कि सरकार यदि जल्द ही किसानों को बाजार मूल्य नहीं दिला पाती है तो कृषि विभाग के दफ्तर का घेराव किया जाएगा, क्योंकि हजारों नुकसानों को सुगंधित धान के बीज देने के नाम पर ठगी की गई है। आज लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। किसान विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हंै।

व्यापारियों से बातचीत जारी

अभी मंडी प्रशासन और व्यापारियों से मूल्य को लेकर बातचीत जारी है। जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

-आरके कश्यप, उप संचालक, कृषि विभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.