ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

अब लड़कियां भी करने लगी एसिड अटैक! लड़के पर तेजाब फेंक चलती ट्रेन से कूद कर भागी

विदिशा: लड़कों द्वारा लड़कियों पर एसिड अटैक के मामले तो बहुत बार सुने और देखे गए हैं लेकिन मध्य प्रदेश में एक लड़की द्वारा लड़के पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। बेहद हैरान कर देने वाली यह घटना गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में हुई। जहां करीब रात साढ़े 8 बजे एक लड़की ने चलती ट्रेन में लड़के पर तेजाब फेंक दिया। हादसे में लड़के का चेहरा बुरी तरह जल गया है। उसे गंभीर हालत में गंजबासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पास की सीट पर बैठी लड़की पर भी तेजाब गिरा जिससे वह भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चलती ट्रेन से लड़की कूदकर भाग गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के आउटर के D-4 कोच में हुई। जहां भोपाल का रहने वाला सचिन साहू पर किसी ने उस पर एसिड फेंक दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन के भाई लोकेश साहू ने बताया कि सचिन विदिशा में ऑफिस में काम करता है। डेढ़ महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की थी।

प्रत्यक्षदर्शी यात्री मदन बंसल अपने परिवार के साथ ट्रेन सफर कर रहे थे। मदन ने बताया कि रात में नीचे की सीट पर पत्नी बैठी थी। मैं और बच्चे ऊपर की सीट पर थे। तभी अचानक मेरी बेटी चिल्लाई। मैंने देखा कि एक आदमी का चेहरा जल रहा है। मैंने तुरंत कंबल से आग बुझाने की कोशिश की। बार बार कंबल से मारने पर आग बुझ गई। पत्नी और बेटी भी घायल हो गए।

युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी युवक भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके बयान नहीं हो पाए हैं। रेलवे SP ने मामले की जांच कर कार्रवाई की जांच के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.