ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

इंदौर में लगातार पांचवे दिन रात का तापमान लुढ़ककर पहुंचा 7.4 डिग्री पर

इंदौर। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर शहर के मौसम में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी नजर आया। रात के तापमान में लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के तीसरे और लगातार दूसरा तीव्र शीतल दिन (सीवियर कोल्ड डे) के बाद आज सुबह धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम होकर आंकड़ा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण फिजा में ठंडक घुली हुई है। मौसम विज्ञानी रणजीत वानखेड़े के मुताबिक अगले दो दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके बाद कुछ राहत के आसार बनेंगे। जनवरी माह का जलवायु लक्षण सामान्यतः दिसंबर माह के समान ही होता है। जनवरी माह का सामान्यतः न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि 26 से 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहता है। दिन गरम तथा अरामदायक होते हैं। दोपहर के बाद हवाएं पश्चिम या उत्तर पश्चिम से आती प्रतीत हो रही है। इस माह की औसत वर्षा 05.6 मिमी है, किन्तु ऐसे भी अवसर आए जब अधिक वर्षा अंकित की गई है

ऐसे गिरा पिछले दिनों इंदौर में तापमान

-11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस।

-10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस।

– 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस।

– 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.