ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

महाराष्ट्र: हॉस्पिटल से 11 नवजातों की खोपड़ी और हड्डियां बरामद, ‘अवैध अबॉर्शन’ ने खोली पूरी पोल

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के नाबालिग बच्ची के साथ प्राइवेट अस्पताल ने अवैध अबॉर्शन किया, जिसके बाद जब पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने जांच में 11 नवजातों की खोपड़ी और शरीर की हड्डियां मिली। नवजात की हड्डियां और खोपड़ी को अस्पताल के पीछे गोबर गैस प्लांट के अंदर गड्ढा बनाकर छिपाया गया था। मामले में 13 साल की नाबालिग पीड़िता के गर्भपात के आरोप में महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, आवी॔ का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के ने 13 साल की नाबालिक बच्ची से बलात्कार के बाद गर्भवती हो गई।  यह मामला रविवार (9 जनवरी) शाम दर्ज किया गया था।  आवी॔ पुलिस ने नाबालिग के बच्चे का अबॉर्शन करने वाले मां-बाप और एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आवी॔ पुलिस के मुताबिक डॉक्टर महिला ने 30,000 रुपये लेकर नाबालिक का अबॉर्शन किया था।

गौरतलब है कि 17 साल के लड़के का 13 साल की लड़की से अफेयर चल रहा था। 6 महीने से लड़का नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब लड़की ने घरवालों को बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा, तब ये बात सामने आई।

पीड़िता के पिता ने लड़के के पिता को घटना के बारे में बताया। लेकिन, लड़के के पिता ने लड़की वाले को समाज में बदनाम करने की धमकी दी। लड़के के पिता ने कहा कि वो चुपचाप गर्भपात कर ले, इसका पूरा खर्चा हम देंगे। बच्ची को डॉ. रेखा नीरज कदम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  30 हजार रुपये लेकर गर्भपात किया गया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पुलिस को शक था कि ये इस अस्पताल में गर्भपात का पहला मामला नहीं है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हॉस्पिटल के पीछे गोबर गैस का गड्ढा होने का संदेह हुआ। पुलिस ने जांच में पाया कि 11 में से 8 खोपड़ी और 55 हड्डियां मिली। पुलिस ने हॉस्पिटल का रजिस्टर भी जब्त कर लिया है जिसमें 8 महीने से चल रही गर्भपात कि जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने बताया है कि  सभी का डीएनए (DNA) कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.