ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पुलिस के पैरो तले निकली जमीन, जब अस्पताल में दफन मिली भ्रूण की 12 खोपड़ी और 54 हड्डियां

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक अस्पताल में भ्रूण  की 12 खोपड़ी और 54 हड्डियां दफन मिली जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनसी फैल गई। मामला उस समय उजागर हुआ जब एक 13 साल की लड़की के गर्भपात के कथित आरोप की जांच के चलते पुलिस अस्पताल पहुंची।

दरअसल, 9 जनवरी को 13 वर्षीय लड़की की मां ने डॉ. रेखा कदम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जिसमें डॉ. कदम पर एक लड़की के 5 महीने के गर्भ को गिराने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया और बाद में जब कदम अस्पताल के प्रांगण की तलाशी ली गई तो वहां भ्रूण की 12 खोपड़ी समेत 54 हड्डियां दफन पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने रेखा के पति डॉ. नीरज को भी हिरासत में ले लिया।  बता दे कि कदम अस्पताल नीरज के पिता का है औऱ उनकी मां भी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

दोनों डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि किसी वजह से बायो मेडिकल कचरे का निपटान करने वाली एजेंसी कुछ महीनों से अस्पताल नहीं आ रही थी, इसी वजह से अस्पताल में जो वैध तरीके से गर्भपात कराए गए थे उनके भ्रूणों को अस्पताल प्रांगण में दफना दिया गया था। हालांकि पुलिस इस मामले की सच्चाई की जांच कर रही है।

वहीं, एक अधिकारी का कहना है कि खोपड़ी की DNA जांच के बाद भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा, अगर सारे भ्रूण लड़की के निकलते हैं तो मामला कन्या भ्रूण हत्या का हो सकता है। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस और अधिक छानबीन कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.