ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान दौरा के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम घोषित, उस्मान ख्वाजा और स्कॉट बोलैंड को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। मार्च 2022 में इस सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज में 3 टेस्ट, 3 वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस के पास ही है, जबकि स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है।
एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बढ़िया प्रदर्शन का इनाम मिला है और दोनों को पाक दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। ख्वाजा ने एशेज के 2 मैचों में 255 रन बनाए थे। वहीं, बोलैंड के खाते में 3 मैचों में 18 विकेट देखने को मिले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.