ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड राज्य में कल से फिर बारिश के आसार, 9 फरवरी तक रहेगा असर

झारखंड में बुधवार से फिर से दो दिन तक बारिश की संभावना है। बुधवार को उत्तर पश्चिम भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बनने वाला साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय हो जाएगा। इसका असर नौ फरवरी को झारखंड में दिखाई पड़ने लगेगा। नौ फरवरी को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बरसने वाले बादल छाने लगेंगे। इसी दिन राज्य के उत्तरी भाग में गढ़वा से लेकर साहिबगंज के बीच और बिहार की सीमा से सटे इलाके समेत मध्य भाग के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला जिला में कहीं हल्की और कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
नौ और दस फरवरी को तापमान में दो से चार डिग्री सेसि की बढ़ोतरी होगी। वहीं 11 से मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में आसमान से बादल छंटने के साथ ही दो से चार डिग्री सेसि तक की गिरावट आएगी। मौसम पूर्वानुमान में सुबह में राज्य के मैदानी भाग, वन क्षेत्र और नदी तट वाले इलाके में सुबह में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची समेत छह शहरों में अभी भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से कम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.