ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर के जंगल में तेंदुए का शिकार कर चारों पंजे काटकर व दांत उखाड़कर ले गए

छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों के शिकार और तस्करी का मामला लगातार फूट रहा है। धमतरी जिले में तेंदुए की खाल बरामद होने के दूसरे दिन अब बिलासपुर जिले में तेंदुए का दो दिन पुराना शव मिला है। सीपत क्षेत्र से लगे बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तेंदुए का पैर कटा हुआ है और दांत गायब है, जिससे शिकार की आशंका है। इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। वन अफसर मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं।

बिलासपुर के सीपत-सोंठी वन परिक्षेत्र में सोमवार की शाम तेंदुए का शव मिला है। शव करीब दो दिन पुराना है। मंगलवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौत की जानकारी वन विभाग को नहीं थी। ग्रामीणों ने स्थानीय वनकर्मियों को सूचना दी, तब यह मामला सामने आया। फॉरेस्ट गार्ड दोपहर से शाम तक शव की रखवाली करता रहा और करीब 4 बजे डिप्टी रेंजर हफीज खान मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेंजर आलोक नाथ और एसडीओ सुनील बच्चन पहुंचे। शाम को डीएफओ कुमार निशांत भी डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे और तेंदुए के कब्जे में लिया।  तेंदुए के पैरों यानी पंजे का हिस्सा गायब है। उसके दांत को भी निकाल लिए गए हैं। तेंदुए का जिस बेरहमी से शिकार किया गया है। इससे उसके अंगों की तस्करी की आंशका जताई जा रही है। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके चारों पैर को काट ले गए हैं। इधर वन्य प्राणी के शिकार को वन विभाग के अफसर छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.