ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डेटिंग के बहाने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर ठगा, कोलकाता से पकड़े गए

पकड़े गए आरोपी वेस्ट बंगाल में मिनी कॉल सेंटर का संचालन कर रहे थे। जहां कई लड़कियां और लड़के इस कॉल सेंटर में काम करते थे। इसका संचालन प्रेमी जोड़े करते थे पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल के द्वारा किया जा रहा था। जिन्हे पुलिस ने वेस्ट बंगाल कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में कोलकाता से एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी डेटिंग का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाते और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ठगी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनकी ही शादी से महज दो घंटे पहले पकड़ा है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर उन्हें लेकर दुर्ग पहुंच रही है। आरोपियों के आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग से आरोपियों ने 11 लाख रुपये ठगे थे। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया था कि उनके मोबाइल पर डेटिंग साइट का मैसेज आया। इसमें दिए गए नंबर पर उन्होंने कॉल किया। उसके बाद उन्हें वीडियो कॉल किया गया और मीटिंग से पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस समझाया गया। इसके बाद 24 सितंबर 2022 को उन्होंने 2149 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद एक युवती का कॉल आया और उसने कहा कि आईडी बनाने के लिए 3999 रुपये और देने होंगे। उसके बाद ही मीटिंग होगी।

ऐसा करते हुए बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसा लिया और युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसे रिकार्ड कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदले में आरोपी बुजुर्ग से लगातार रुपये ऐंठते रहे। तंग आकर बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत कर दी। साइबर सेल की मदद से दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस किया और एक टीम बनाकर कोलकाता भेजी। टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से आरोपियों सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को उनकी शादी से दो घंटे पहले पकड़ लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.