ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लूटपाट में किक वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी समेत आठ पकड़े, पार्टी के लिए कई वारदात को दिया अंजाम

दोस्त की बथर्ड पार्टी मनाने के लिए नौ लड़कों के ग्रुप ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक साथ कई लोगों से लूटपाट की। पुलिस ने इन वारदातों की गुत्थी सुलझाते हुए किक वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत आठ को दबोचा है। इनमें तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किक वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष, इसके दोस्त सौरभ, मनीष पाल, शिव प्रकाश और रोशन के रूप में हुई है। सभी लड़के वजीरपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तीन बाइकों के अलावा तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी आर्यन की तलाश है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 11 मार्च की रात को तिमारपुर इलाके में कई लोगों के मोबाइल लूटे जाने की सूचना मिली थी। एक शिकायतकर्ता जिथिन चंद्रन ने बताया कि वह डीयू में ग्र्रेजुएशन का छात्र है। देर रात करीब 2.45 बजे वह अपनी दो महिला दोस्तों के साथ लखनऊ रोड पर यूलू ई-साइकिल पर घूम रहा था। इस बीच तीन बाइकों पर सवार होकर नौ लड़के वहां आए। इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर मोबाइल लूट लिया। इस बीच प्रदीप और राम अवतार भी शोर मचाते हुए वहांं आए। इन लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने उनके भी मोबाइल लूट लिए हैं। भीड़ इकट्ठी होती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
इन लोगों ने कई लोगों से मोबाइल लूटने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर पुलिस को एक बाइक का आधा अधूरा नंबर मिला। उसके आधार पर पुलिस ने करीब 850 बाइक के नंबरों की पड़ताल की। इसके बाद 50 नंबरों को शार्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने 17 मार्च को  सौरभ को दबोचा। इसके बाद एक-एक कर बाकी सात आरोपियों को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया गया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सौरभ का जन्मदिन था। इन लोगों के पास पार्टी के पैसे नहीं थे। इसलिए इन लाेगों ने लूटपाट करने की योजना बनाई। लूटे गए सामान की रकम से पार्टी करने का प्लान था।

पुलिस रेड से पहले दे देते थे सूचना, 30 सटोरिये गिरफ्तार

संगम विहार स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलवाया जा रहा था। पुलिस की रेड से बचने के लिए आरोपी वायरलेस का इस्तेमाल कर रहे थे। बृहस्पतिवार आधी रात को पुलिस ने अड्डे पर छापामारी कर तीस आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से 21700 रुपये, 780 ताश के पत्ते, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद हुआ। मकान में एंट्री फीस लेकर प्रवेश दिया जा रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही अशोक को खबर मिली कि गली नंबर-20, संगम विहार के एक मकान में सट्टा खिलवाया जा रहा है।
फौरन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एल-फस्ट मकान नंबर पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया। यह लोग ताश के पत्तों से सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। टीम ने एक-एक कर सभी को दबोचा। आरोपी रजनीश ने बताया कि अड्डे पर जानकार लोगों को ही एंट्री दी जाती थी। उसके एक लिए एंट्री फीस चुकाना होती थी। एक लड़का गेट के बाहर वायरलेस सेट लेकर खड़ा होता था। दूसरा लड़का अंदर मौजूद रहता था। पुलिस की रेड से पहले नीचे वाला लड़का खबर दे देता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.