ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पूर्व मंत्री कश्यप सहित भाजपा के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत लगभग 70 भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगदलपुर नगर निगम के संजय गांधी वार्ड के 40 परिवारों से कांग्रेसी महिला पार्षद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रत्येक परिवार से 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग लेकर पीड़ित परिवारों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिनों से बोधघाट थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

मंगलवार सुबह से ही भाजपाइयों द्वारा बंद को सफल बनाने दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की। उसी दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप समेत लगभग 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल केदार कश्यप को नगरनार थाने में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार गरीबों के साथ न होकर अपराधियों के साथ खड़ी है। भाजपा गरीबों को न्याय दिलवाने 20 दिन से आंदोलनरत है। उसके बाद भी सरकार ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा दमन की कार्यवाही की जा रही है। भाजपा को नगर बंद के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई थी, बावजूद भाजपा के नेताओं द्वारा शहर की दुकानों को बंद करवाने व शांति भंग करने की कोशिश की गई है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.