ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली के सराय काले खां के पास मिली खोपड़ी, कलाई और छोटी हड्डियां; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने एक रैपिड मेट्रो निर्माण स्थल के पास से मानव शरीर के कुछ हिस्सों की बरामदगी की है। मानव शरीर के ये टुकड़े नोएडा सेक्टर 8 में एक नाले से बरामद किए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने नोएडा समकक्षों से संपर्क किया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस को शनिवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक मानव खोपड़ी, कलाई की हड्डियां और अन्य छोटी हड्डियां मिलीं। नोएडा पुलिस ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में कटे हुए हाथ-पैर बरामद किए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने बताया कि पुलिस को सुबह 11.56 बजे सराय काले खां आईएसबीटी, रिंग रोड, फ्लाईओवर से सटे रैपिड मेट्रो के निर्माण स्थल के पास मानव शरीर के अंग मिलने की सूचना मिली।

डीसीपी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यह पाया गया कि कुछ मानव शरीर के अंग मिले हैं। देव ने कहा कि अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया और अवशेषों को आगे की कार्रवाई के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया और बरामद मानव शरीर की पहचान के लिए तलाश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बरामद हड्डियों में कट के निशान हैं और ऐसा लगता है कि व्यक्ति के सिर में चोट लगी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शव को दो-तीन दिन पहले फेंका गया होगा और हत्या कम से कम दो सप्ताह पहले की गई होगी। लेकिन अभी तक घटना से संबंधित कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान करने के लिए हमने नोएडा पुलिस से संपर्क किया, जिसने गुरुवार को सेक्टर 8 में एक नाले से कटे हुए हाथ और पैर बरामद किए। हमें संदेह है कि आरोपी ने पीड़ित की हत्या करने के बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया होगा।

पुलिस ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दिल्ली से बरामद की गई हड्डियां नोएडा की हड्डियों से मेल खाती हैं या नहीं। इसकी पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच के साथ पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।A

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.