ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘कसौटी जिंदगी के’ की प्रेरणा दुबई में हुईं शिफ्ट, यह है असली वजह

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस हाल ही में दुबई शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस कई महीनों से दुबई में रेजिडेंट के तौर पर रह रही हैं। एरिका टीवी के पॉपुलर शोज ‘कसौटी जिंदगी के 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों शोज से एक्ट्रेस को काफी फेम मिला था। एक्ट्रेस काम के सिलसिले में लगातार भारत आती-जाती रहती हैं। वहीं, उन्हें लगता है कि दुबई से मुंबई जाना गोरेगांव से नायगॉन पहुंचने से ज्यादा जल्दी और आसान है।

‘मैं ग्रोथ की तलाश में थी’

भारत छोड़कर दुबई में शिफ्ट होने को लेकर एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं ग्रोथ की तलाश में थी। उन्होंने कहा था कि यह काम के संबंध के बारे में नहीं है कि आपने कितना काम किया है। यह इस बारे में है कि आगे क्या? और मुझे थोड़ा महसूस हुआ कि ग्रोथ रुक गई है और मैं ऐसा नहीं चाहती हूं। इसलिए मुझे अगला कदम उठाने की जरूरत थी और इसलिए मैंने किया।

दुबई को लेकर अच्छा रहा एक्सपीरियंस

उन्होंने आगे कहा कि दुबई हमेशा घर रहा है, इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि यह  मेरे कंफर्ट जोन से बाहर जा रहा है। मेरा परिवार दुबई में है। इसलिए मैं यहां बिना किसी डर के आराम से रह सकती हूं। हालांकि, मैं काम के सिलसिले में अक्सर इंडिया आती-जाती रहती हूं।एरिका का मानना है, ‘दुबई एक खूबसूरत जगह है। उन्होंने कहा कि यहां एक ही छत के नीचे कई राष्ट्रीयताएं हैं। दुबई में देश-विदेश के लोग रहते हैं,जिससे विभिन्न विश्व संस्कृतियों के बारे में जानने को मिलता है। उन्होंने कहा कि बतौर रेजिडेंट के रूप में मेरा काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा है।

इन हिट शोज में आईं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो एरिका को ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ से काफी पॉपुलर हुईं थीं। उन्हें इस शो में शहिर शेक के साथ काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में पार्थ समथान और हिना खान के साथ नजर आईं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.