ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी काशी से पंचायत अभियान की करेंगे शुरुआत

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर गंगा की पावन धारा पर बसी काशी से देश को टीबी मुक्त करने के अभियान को गति देंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 मार्च को आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही छोटे टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) और टीबी मरीजों के परिवार की देखभाल का मॉडल भी लांच करेंगे।चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीबी को समाप्त करने के लिए अभिनव पहल करने वाले राज्य, केंद्रशासित राज्य और जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। यहीं भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी की जाएगी।

पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इससे पहले मार्च 2018 में नई दिल्ली में आयोजित टीबी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्धारित समय से पांच साल पहले 2025 तक टीबी के इलाज से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों और यहां आने वाले भक्तों की काशी विश्वनाथ धाम तक की राह सुगम करने के लिए देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे। करीब पांच घंटे के प्रवास पर आ रहे पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1780 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.