ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भगवान चौक और छीटाबाड़ी पर आर.ओ.बी निर्माण को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद

कटिहार। जदयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर भगवान चौक और छीटाबाड़ी पर आर.ओ.बी निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपा। सांसद ने रेल मंत्री को उपरोक्त समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दो रेल लाइन कटिहार से कुमेदपुर और कटिहार से मुकुरिया जो कटिहार रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर भगवान चौक एवं छीटाबाड़ी दोनों रेलवे क्रासिंग गेट अवस्थित है। दोनों ही रेलवे क्रॉसिंग गेट एक-दूसरे से लगभग 200 से 300 मीटर की दूरी पर है जिसके कारण आम जनों को शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं व्यवसायिक कार्यों के लिए आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही सांसद ने कहा कि उपरोक्त आरओबी का निर्माण मेरे लोकसभा क्षेत्र का एक बहुप्रतीक्षित मांग है,जिसका निर्माण जनहित में अति-आवश्यक है। सांसद ने बताया कि आरओबी के निर्माण के लिए रेल मंत्री जी से सकारात्मक जवाब प्राप्त हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.