ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 थ्रिलर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी मृणाल

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर कुछ नया लेकर आए हैं। वर्धन केतकर के डायरेक्शन में बनी ‘गुमराह’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी दिलचस्प है। फिल्म में मृणाल पहली बार पुलिस वाली बनी हैं। ट्रेलर में उनका दबंग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है, तो वहीं इसी कर्म में अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ आश्चर्यजनक खुलासे किए है।

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मचअवेटेड फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। 2 मिनट 23 सेकेंड के इस ट्रेलर ने सबको बंधे रखा है। क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म गुमराह जल्द ही बड़े परदे पर दस्तक देने के लिए तयार है। दरअसल गुरुवार 23 मार्च को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। वहीं ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और मुराद खेतानी सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. बता दें की गुमराह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जो कि खुद इस फिल्म में फीमेल पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बताया कि, शुरुआत में उन्हें इस फिल्म को करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।

फिल्म में फीमेल पुलिस अफसर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर कहती हैं कि, मुझे पहली बार पुलिस का रोल निभाने का मौका मिला है। वहीं थ्रिलर एक ऐसी चीज है जिसे हम सब एन्जॉय करते हैं। मैं सच बताऊं तो पहले मैं थ्रिलर फिल्म नहीं करना चाहती थी और मैं इस फिल्म को ना बोलने वाली थी। लेकिन फिल्म की कहानी सुनने के बाद मैंने महज 30 सेकेंड में फिल्म के लिए हां बोल दिया था।

तो वहीं बातचीत में आगे अभिनेता आदित्य की तारीफ करते हुए मृणाल कहती है कि ‘एक एक्टर के दो अलग-अलग किरदारों के साथ परफॉर्म करना काफी इंट्रेस्टिंग था। मैंने काफी कुछ नया सीखा। मैं फिल्म के निर्देशक वर्धन को धन्यवाद कहना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए चुना। फिल्म में आदित्य के लिए डबल रोल प्ले करना काफी मुश्किल रहा होगा। लेकिन मैंने सेट पर काफी मजा किया’ और मेने उनसे बहुत कुछ सिखा है।

गौरतलब है कि, फिल्म गुमराह में आदित्य रॉय कपूर दो अलग अलग किरदारों में नजर आने वाले है। पुलिस अफसर बनी मृणाल क्राइम करने वाले सस्पेक्ट की तलाश में हैं, जिसका चेहरा काफी हद तक आदित्य से मिलता जुलता है। तो वहीं, डेब्यू डायरेक्टर वर्धन केतकर की यह फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो के बैनर तले बनी है। ‘गुमराह’ अगले महीने 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.