ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिस्ट्रीशीटर ने भागने के प्रयास में सिपाही की पिस्टल छीनकर की फायरिंग

बीकानेर | पुलिस कस्टडी से भागने की फिराक में एक हिस्ट्रीशीटर ने सिपाही की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टर दिखाकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थाना इलाके के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ दीपू ने भागने के प्रयास में फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी भी जवान को गोली नहीं लगी है। पुलिस फायरिंग करते हुए भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। हालांकि पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

दीपेंद्र उर्फ दीपू पर मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपेंद्र को पुलिस शेरूणा थाना क्षेत्र से लेकर बीकानेर आ रही थी। इस दौरान दीपेंद्र ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश में फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपेंद्र को सरेंडर के लिए बोलो लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दीपेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी है। फिलहाल दीपेंद्र को पीबीएम के ट्रामा सेंटर के रेड लाइट एरिया में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात आईजी ओमप्रकाश और एस पी तेजस्विनी गौतम भी ट्रामा सेंटर पहुंचे, घटना की जानकारी ली है। घटना के बाद ट्रामा सेंटर में सुरक्षा की दृष्टि से हथियार बंद पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.