ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है शातिर अमृतपाल

अमृतसर । पंजाब पुलिस को कई दिनों से चकमा दे रहा खालिस्तानी अमृतपाल बेहद शातिर भी है। फोन पर बात करने से पुलिस उसकी ट्रैकिंग न कर ले, इसलिए वह घरवालों से इंटरनेट पर बात कर रहा है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को अमृतसर जिले में स्थित उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा में उसके परिवार से बातचीत की थी। पुलिस को शक है कि अमृतपाल घर में लगे वाई-फाई से अपने घर वालों से बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर में लगे वाई-फाई सिस्टम का पिछले छह महीने का डेटा लेने के लिए संबंधित कंपनी को लिखा है।
अमृतसर (देहात) के डीएसपी हरकृष्ण सिंह व डीएसपी परविंदर कौर अमृतपाल के घर पहुंचे थे और परिवार के लोगों से बातचीत की थी। उसके परिवार के सदस्यों से यह भी कहा गया है कि वह अमृतपाल को सरेंडर करने के लिए कहें। अमृतपाल की शादी इंग्लैंड से लौटी किरणदीप कौर के साथ हुई है। जांच एजेंसियों को शक है कि उसकी पत्नी के भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ संबंध हैं। किरणदीप कौर के शादी से पहले वारिस पंजाब दे संगठन को फंडिंग करने का भी शक जताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को अगर पूछताछ के दौरान कोई सुराग हाथ लगता है तो किरणदीप को हिरासत में लिया जा सकता है।
किरणदीप कौर और अमृतपाल सिंह की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। वह यूके की एनआरआई है। शादी के बाद कौर अमृतपाल के पैतृक गांव पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा में रहने लगी। अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी को रिवर्स माइग्रेशन कहा था।
उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह शनिवार से ही पुलिस को चकमा दे रहा है। बुधवार को जानकारी मिली थी कि अमृतपाल पुलिस से भागते हुए एक गुरुद्वारे में जा घुसा था, जहां उस वक्त एक शादी हो रही थी। अमृतपाल ने यहां बंदूक की धमकी देकर खाना मांगा और कपड़े ले लिए। फिर भेष बदलकर वहां से भाग निकला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.