ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

WPL Final 2023 में मुंबई और दिल्ली के बीच होगी कांटेदार टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग-11

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें कि मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स WPL के पहले सीजन में अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। टीम ने आठ में से 6 मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष होने के साथ ही सीधे फाइनल में प्रवेश किया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11।

मुंबई इंडियंस की तरफ से फाइनल मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर यास्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज की जोड़ी पारी का आगाज करेगी। इसके बाद नंबर 3 पर नेट सीवर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगी। चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करेगी।

फाइनल मैच में हरमन के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है। नंबर 6 पर अमेलिया केर और नंबर 7 पर पूजा वस्त्राकर ऑलराउंडर और मैच फिनिशर की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा गेंदबाजी सेक्शन में इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी और जीर्तीमानी कलिता नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस- यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), हैली मेथ्यूज़, नैट सीवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक।

WPL Final 2023: ऐसी हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का आगाज कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा करती नजर आएंगी। नंबर 3 पर ऐलिस कैप्सी बल्लेबाजी करती नजर आएंगी। नंबर 4 पर जेमिमा रोड्रिग्ज तो नंबर 5 पर मरिज़नने कप्प बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। ऑलराउंडर जेस जोनासन और अरुंधति रेड्डी मैच फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स- मैग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, मरीजनने कप्प, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.