ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऋषभ पंत के घर मिलने पहुंचे रैना-भज्जी और श्रीसंत

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों रिहैब में हैं। वह कार हादसे के बाद हुई सर्जरी से रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अपना हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। शनिवार को पंत से मिलने के लिए उनके घर कुछ मेहमान पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह मेहमान और कोई नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर्स रहे।

दरअसल, शनिवार को पंत से मिलने के लिए सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत उनके घर पहुंचे। रैना ने पंत के साथ तस्वीर भी शेयर की है और साथ ही एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में रैना ने लिखा- भाईचारा ही सब कुछ है। परिवार वह है जहां हमारा दिल है। हम हमारे भाई ऋषभ पंत की बहुत  तेजी से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। परिवार, जीवन, भाईचारा और समय पर विश्वास बनाए रखें भाई। हम हमेशा आपके साथ हैं। आप फीनिक्स की तरह ऊंची उड़ान भरें। वहीं, श्रीसंत ने लिखा- ऋषभ पंत मैं तुमसे प्यार करता हूं मेरे भाई। आप विश्वास करते रहें और प्रेरणा बने रहें।

इससे पहले भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी पंत से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी।  युवराज ने कहा था कि फिटनेस की प्रक्रिया से गुजर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही वापसी आकर नई चमक बिखेरेंगे। हादसे की वजह से पंत इस साल आईपीएल भी मिस करेंगे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया है।

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे पंत

पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें शुरुआती उपचार के बाद मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहां इलाज के बाद वह घर पर हैं। हाल ही में पंत ने प्रशंसकों को जल्द ही अपने स्वस्थ होने के संकेत देते हुए वीडियो साझा किया जिसमें वह स्वीमिंग पूल में चलते नजर आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.