ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Infosys और TCS ने कराया निवेशकों का करोड़ से अधिक का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता नुकसान वाला रहा। टॉप 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 86, 447.12 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया। इसमें से सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस और टीसीएस को हुआ है।

इस दौरान बाजार में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया। बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में 462.8 अंकों या 0.79 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और इस कारण सेंसेक्स 57,527. 10 अंक पर बंद हुआ।

इन्फोसिस और टीसीएस के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को नुकसान हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ है।

किस कंपनी को हुआ कितना नुकसान

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,217.2 करोड़ रुपये घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,062.08 करोड़ रुपये गिरकर 4,51,228.38 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 21,039.55 करोड़ रुपये घटकर 11,42,154.59 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,226.53 करोड़ रुपये घटकर 14,90,775.40 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,901.76 करोड़ रुपये घटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये रह गया।

किस कंपनी को हुआ कितना फायदा

आईसीआईसीआई बैंक 10,905.18 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 5,94,888.25 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 7,542.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 3,664.01 करोड़ रुपये बढ़कर 4,70,360.22 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का एमकैप 2,787.57 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,964.64 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 384.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपये हो गया।

देश की टॉप 10 कंपनियां

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारती एयरटेल का स्थान है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.