ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मां-बेटी की मौत

शिवहर। आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। जिले के पीपराही थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी रामचन्द्र पासवान के घर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आकर मां और नवजात बच्ची झुलस गई। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने विकराल रूप धारण लिया।आग पर स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घर में आग लगा देख घर के सभी लोग बाहर बाहर निकले। लेकिन इसी बीच अपने बहनोई और बहन से मिलने आई 25 वर्षीय रंजु देवी अपने नवजात को लेकर घर से बाहर निकलने के क्रम में आग की चपेट में आ गई। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी उसके पास पहुंचे तब तक मां और बेटी की झुलस कर मौत हो चुकी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.