ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव दावत खाने गए थे। सोमवार की शाम को कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के कर्मही राजापुर गांव से दावत खाकर सोमवार की रात में लौटते समय कुछ बदमाशों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ बर्बाता की और पेड़ से बांधकर खूब पीटा। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला किसी पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव दावत खाने गए थे। सोमवार की शाम को कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो पेड़ से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। गंभीर स्थिति में छोड़कर उसे चले गए। युवक ने किसी तरह से लोगों की मदद से डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बाकी मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.