ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वापसी कर रहा कोरोना! XBB.1.16 वेरिएंट के मामले 600 के पार, क्या जल्द आएगी नई लहर?

देश में कोरोना वायरस फिर से वापसी कर रहा है. कई राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्याादा हो गई है. इस बीच ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वेरिएंट के केस भी रफ्तार पकड़ रहे हैं. अबतक इस वेरिएंट के 600 से ज्यादा केस आ चुके हैं. महाराष्ट्र और गुजरात में ओमिक्रॉन वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. इन राज्यों में कोविड के मामले बढ़ने का कारण इस नए स्ट्रेन को ही माना जा रहा है. बीते कुछ दिनों से देश में कोविड का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 हो गई है. देश में कोविड का पॉजिटिविटी रेट 1.30 फीसदी हो गया है. राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है. आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है. देश में कोरोना से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस में म्यूटेशन होकर ये स्ट्रेन बना है, जिससे लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है.क्या नई लहर का कारण बनेगा XBB.1.16 वेरिएंट

एम्स में क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ युद्धवीर सिंह ने Tv9 से बातचीत में बताया कि कोविड के वायरस में म्यूटेशन होता रहता है. इससे हर कुछ महीनों में एक नया वेरिएंट आ जाता है. XBB.1.16 वेरिएंट भी ऐसे ही आया है. इससे केस बढ़ रहे हैं, हालांकि ये वेरिएंट किसी नई खतरनाक लहर का कारण नहीं बनेगा. अभी तक संक्रमितों में हल्के लक्षण ही मिल रहे हैं, हालांकि बुजुर्ग और दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को सावधान रहने चाहिए. ऐसे लोगों को किसी भी नए वेरिएंट से खतरा हो सकता है.

मास्क है बचाव का तरीका-डॉ सिंह के मुताबिक, लोग अब मास्क नहीं लगा रहे हैं. लेकिन अब इसको पहनना शुरू कर देना चाहिए. अभी कुछ दिन वायरस का खतरा बना रहेगा. ऐसे में सभी को सलाह है कि मास्क पहनें और भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. साथ ही हाई रिस्क वाले जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं ली है, वे जल्द से जल्द टीकाकरण करा लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.