ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवती से दोस्ती के चक्कर में अगवा कर युवक को रातभर पीटा, पांच गिरफ्तार

इंदौर ।     इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर रातभर उसकी पिटाई की। उसे जख्मी कर छोड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। युवक की एक युवती से दोस्ती थी। उसे इसी कारण पीटा है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब पौने दस बजे की है। फरियादी अभिजीत दास लाजिस्टिक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी लक्ष्मी नामक युवती से दोस्ती है। सोमवार पौने दस बजे रामचंद्र शिंदे ने अभिजीत को कॉल बुलाया और कहा कि उससे बात करना है। वह रेडिसन चौराहा पहुंचा तो रामचंद्र शिंदे, नरेंद्र शिंदे, राहुल उर्फ ऋषि गुर्जर और साहिल राय मिले।

पिटाई के बाद हत्या की धमकी दी

सभी आरोपितों ने अभिजीत को धमकाया और साहिल की बाइक से दस्तूर गार्डन की तरफ ले गए। चारों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद रामचंद्र का दोस्त तनवीर भी वहां आ गया। सभी ने अभिजीत को डंडे और बेल्ट से पीटा। आरोपितों ने घंटों पीटा और धमकाया कि आज के बाद लक्ष्मी से बात की तो हत्या कर देंगे। खजराना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, आरोपितों के खिलाफ मारपीट, अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात छापा मारकर पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.