ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महासमुंद में मालवाहक में सफर कर रहे तीन ग्रामीण की मौत, 22 घायल, शादी समारोह से लौटते वक्‍त हुआ हादसा

महासमुंद  ।   छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के नरतोरा के पास एनएच 53 में खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से मालवाहक सवार तीन ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य घायल हुए हैं। घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हुई है। दृर्घटना में तीन ग्रामीण की मौत हुई, साथ ही दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर हैं। इसके साथ ही 22 घायल बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार झलप क्षेत्र के तेलीबांधा के दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं रामपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई है।

शादी कार्यक्रम से लौटते वक्‍त हुआ हादसा

रामपुर के महिला, पुरुष, बच्चे सहित 31 लोग मालवाहक पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोरा के पास पिकअप और ट्रेक्टर में टक्कर हुई। दूर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को पुलिस सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.