ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश| यूपी के हरदोई जिले में कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हरदोई-लखनऊ रोड पर जयपुरिया स्कूल के सामने बघौली की ओर से आ रहे ऑटो से लखनऊ की ओर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बघौली थाना के सारीपुर हीरालाल निवासी हरिशंकर की पत्नी राम दुलारी (38) तीन वर्षीय पुत्री हर्षिता व सात वर्षीय पुत्र अनुराग के साथ ऑटो पर सवार होकर दवा लेने के लिए हरदोई आ रही थी। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मां रामदुलारी व तीन वर्षीय पुत्री हर्षिता, सुरसा थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी श्याम सिंह (40), कोतवाली शहर के सांड़ी चुंगी निवासी विनोद का 17 वर्षीय पुत्र अंकुर सिंह एवं 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों में सात वर्षीय अनुराग, 18 वर्षीय अभिनव और विकास चंद्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.