ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभाविप कि हिलसा इकाई द्वारा छठ व्रतियों के बीच किया गया शुद्ध पेयजल एवं शरबत का वितरण

हिलसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिलसा इकाई ने स्थानीय सूर्य मंदिर परिसर में हर साल कि तरह इस साल भी लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर व्रतियों के बीच शुद्ध पेयजल एवं शरबत वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से नगर परिषद हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल राज एवं बिहार प्रारम्भिक युवा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
वही मौके पर उपस्थित मुख्य पार्षद ने कहा कि परिषद के कार्यकर्त्ता सच्ची निष्ठा एवं सेवा भाव से समर्पित होकर छात्र हित के साथ साथ समाज के बीच अपनी सेवा देते है। वही मौके पर उपस्थित परिषद के साहिल राज एवं विकाश त्रिपाठी ने कहा की परिषद राष्ट्र हित,समाज हित,छात्र हित के लिए कार्य करते है ,समाज के बीच सेवा कार्य करना हमलोग अपना परम दायित्व समझते है ,छात्र के हित में हमलोग अपना सम्पूर्ण योगदान देते है। छठ जैसे इस पावन अवसर पर दो दिन की उपवास के बाद व्रतियों के बीच शरबत वितरण करना बहुत ही पुण्य कार्य है। समाज के बीच शरबत वितरण, रक्त दान कैंप, गरीबों के बीच सेवा देना, छात्रों की समस्याओं को महाविद्यालय में प्रमुखता से उठाना ये सब कार्य परिषद के द्वारा किया जाता है।
उक्त मौके पर कॉलेज अध्यक्ष मंटू सिंह, रवि कुमार, प्रकाश कश्यप, रौशन ,राजीव,चंदन, बंटी, विनित पियूष गौरव,प्रद्युमन, आदित्य, शुभम, सचिन, चन्दन, विकास, सोनू आदि दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.