ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sensex और Nifty में लौटी बहार! बढ़त के साथ हुए बंद, Adani Wilmar के शेयर में उछाल

Share Market Closing सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई थी लेकिन मंगलवार को बाजार ने रिकवरी की और बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में 180 अंक से ज्यादा की बढ़त और निफ़्टी50 में 50 अंकों से ज्यादा की बढ़त दिखी।

नई दिल्ली। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई थी लेकिन मंगलवार को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार ने रिकवरी की और बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में 180 अंक से ज्यादा की बढ़त और निफ़्टी50 में 50 अंकों से ज्यादा की बढ़त दिखी। बता दें कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1000 से भी ज्यादा अंक टूट गया था और निफ़्टी50 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

मंगलवार को 30 शेयर वाला इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 57,799.67 अंक पर खुला था, जो इसके पिछले बंद से ज्यादा था। इसके बाद दिन में यह 57,925.82 अंक के सबसे ऊंचे स्तर तक गया। वहीं, सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 57,058.77 अंक के सबसे निचले स्तर को भी छुआ लेकिन अंत में कुल 187.39 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 57,808.58 पर बंद हुआ।

इस दौरान 30 में से कुल 19 शेयर हरे रंग में कारोबार करते दिखे। इनमें TATASTEEL, BAJFINANCE, BAJAJFINSV, RELIANCE, ASIANPAINT और TITAN सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे। वहीं, 11 शेयर लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। इनमें POWERGRID, ULTRACEMCO, TCS, TECHM, KOTAKBANK सबसे ज्यादा घाटे में रहे।

BSE में Adani Wilmar का शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ 265.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा इस शेयर ने NSE में भी अच्छी बढ़त हासिल की है। NSE में Adani Wilmar शेयर ने 16.24 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और 267.35 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं, NSE का इंडेक्स निफ्टी50 सुबह 17,279.85 अंक पर खुला था और दिन में सबसे ज्यादा 17,306.45 अंक तक ही गया। इसे दिन के सबसे निचले स्तर 17,043.65 अंक पर भी दर्ज किया गया। अंत में यह 53.15 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 17,266.75 अंक पर बंद हो गया।

निफ्टी50 में TATASTEEL, CIPLA, RELIANCE, DIVISLAB और BAJAJFINSV टॉप-5 मुनाफा कमाने वाले शेयर रहे हैं। वहीं, ONGC, POWERGRID, SBILIFE, TATACONSUM और IOC टॉप-5 घाटे वाले शेयर रहे हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि नीति निर्माताओं को विकसित बाजारों में मूल्य वृद्धि की सबसे तेज गति का सामना करना पड़ता है। वैश्विक शेयर बाजारों को केंद्रीय बैंकरों द्वारा संभावित मूल्य निर्धारण में वृद्धि की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी बेहद कमजोर खुला और भू-राजनीतिक चिंताओं, तेल की बढ़ती कीमतों और पैसिव इमर्जिंग मार्केट फंड के मुनाफा के साथ 17K के करीब रहा। आरबीआई की नई नीति से पहले निवेशक चौकस हैं। हालांकि, सूचकांक दोपहर के कारोबार में हरे रंग पर पहुंच गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.