ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किशनगंज- ठाकुरगंज पीडब्लूडी रोड से धोबनियाँ से नवोदय विद्यालय तक सड़क निर्माण हों : विधायक

किशनगंज। किशनगंज के विधायक इजहारूल हुसैन ने विधानसभा में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत में किशनगंज- ठाकुरगंज पीडब्लूडी रोड से धोबनियाँ गांव होते हुए इदगाह व नवोदय विद्यालय पीडब्लूडी तक अतिशीघ्र पक्की सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग को रखा। विधानसभा सभा के अध्यक्ष के समक्ष किशनगंज के विधायक इजहारुल हुसैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के किशनगंज- ठाकुरगंज रोड से धोबनिया गांव होते हुए ईदगाह व नवोदय विद्यालय पीडब्ल्यूडी तक सड़क का निर्माण हो जाने से दर्जनों पंचायत के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि सड़क के अभाव में दर्जनों पंचायत के लोगों को हर मौसम में आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में जलजमाव हो जाने के कारण आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि कोठिया प्रखंड के अलावे ठाकुरगंज प्रखंड के लोगों की मूलभूत समस्या सड़क बनी हुई है।इसलिए ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए अविलंब पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत में किशनगंज ठाकुरगंज पीडब्ल्यूडी रोड से धोबनिया गांव होते हुए नवोदय विद्यालय पीडब्ल्यूडी सड़क तक अविलंब सड़क निर्माण कराने की सरकार से मांग की है। किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन के द्वारा यह मांग सदन में रखने से किशनगंज जिले के लोगों के बीच काफी हर्ष है। जागरूक ग्रामीणों ने विधायक इजहार उल हुसैन को शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.