ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार की सरकार न्याय के साथ विकास की सरकार है : श्रवण कुमार

नालंदा। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सह-मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) बिहार विधान सभा द्वारा 29 मार्च 2023 को नालंदा जिला के वेन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारा में गंगटी हाई स्कूल से ग्राम गंगटी तक निर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया तथा वहां दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया।जनता को समर्पित गंगटी हाई स्कूल से ग्राम गंगटी तक निर्मित सड़क की लंबाई 1 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण में 32 लाख 92 हजार रुपए की लागत आई है। इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य प्रमंडल राजगीर द्वारा किया गया है।उद्घाटन अवसर पर आयोजित एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार न्याय के साथ विकास की सरकार है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देशन में न सिर्फ आधारभूत संरचना के निर्माण पर जोर दिया गया है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो रही है। कन्या उत्थान योजना के तहत बच्चियों को जन्म से लेकर पढ़ाई एवं पुनः रोजगार के लिए उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन तथा मदद दी जा रही है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल है अभी हाल के इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला, विज्ञान तथा वाणिज्य तीनों संकाय में बेटियों ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। महिलाओं को 35% का आरक्षण देकर तो माननीय मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र के दरवाजे उनके लिए खोल दिए हैं। मा. मंत्री ने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा हर गांव तक बिजली, सड़क तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है एवं स्वच्छता तथा वृक्षारोपण पर गंभीरता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.