ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नए फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री से मिले सांसद

कटिहार। सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी संसद भवन में कटिहार जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग-81 से प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल से रोहिया-खपरा, आजमनगर,बारसोई होते हुए विभोर ,वाहीन मकरा से बंगाल तक के लिए नए फोरलेन सड़क के निर्माण की माँग को लेकर पुनः भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी जी से मिलकर अपना माँग-पत्र सौंपा। सांसद ने उपरोक्त सड़क निर्माण के माँग को मंत्री के सामने रखकर अवगत कराया कि इस फोरलेन सड़क का निर्माण होने से मेरा जिला जो एक आकांक्षी जिला है के विकास में तेजी आएगी और यहाँ नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे जो कि मेरे जिले का सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। मंत्री से मिलने के बाद संसद में बताया कि उपरोक्त माँग के प्रति मंत्री जी संवेदनशील है। मंत्री ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में सकारात्मक कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि उपरोक्त फोरलेन सड़क के निर्माण की माँग को कटिहार सांसद द्वारा बीते 8 फरवरी 2022 को लोकसभा के सदन में भी रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.