ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन, आज-कल भी तेज हवा के साथ होगी बारिश

दिल्ली| दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार सुबह तेज धूप खिलने के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ले ली। शाम को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश का यह दौर 30-31 मार्च को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही ओलावृष्टि व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। चार अप्रैल के बाद से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

मौसम विभाग ने बीते सप्ताह भविष्यवाणी की थी कि 29 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे के बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। छह बजे के बाद कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने लगी।

 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे पहले 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34.3 और 17 मार्च को 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से यह इस सीजन का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। लेकिन देर शाम को बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ होगी। चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

खराब मौसम के कारण उड़ानें डायवर्ट

खराब मौसम के कारण 9 उड़ानें दिल्ली हवाईअड्डे से जयपुर हवाईअड्डे पर डायवर्ट की गईं

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.