ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कोच ने दिया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होना है, जिसमें महज एक दिन बाकी है. इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और मैदान पर कमाल दिखाएंगे. इससे पहले ही मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने बड़ा बयान दिया. जो उन्होंने कहा, वो शायद कुछ लोगों को ठीक ना लगे.

आईपीएल की सबसे सफल टीम है मुंबई

दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी. सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वर्कलोड मैनेजमेंट पर बयान दिया. बता दें कि लीग में पिछले सीजन की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

कोच ने दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर का मानना है कि टी20 क्रिकेट में कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही बातचीत को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसके मुकाबले खेल के दो अन्य फॉर्मेट शरीर को ज्यादा थकाने वाले होते हैं. बाउचर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सबसे छोटे फॉर्मेट में वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत है. इस साल के आखिरी में घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के कार्यभार पर बीसीसीआई हालांकि नजर रखेगा.

वर्कलोड मैनेजमेंट पर बोले बाउचर

बाउचर ने कहा, ‘यह हैरान करने वाला है कि हम टी20 क्रिकेट में वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं. आज से 10 या 15 साल पहले शायद हम ऐसी बातें नहीं करते थे. वर्कलोड मैनेजमेंट के पीछे एक विज्ञान है. हमारे पास प्रशिक्षक और ऐसे लोग है जो इन चीजों से हमें अवगत कराते है. इसे लेकर काफी बातचीत हो रही है लेकिन अगर आप हमारे मैचों के कार्यक्रम को देखेंगे तो दो मुकाबलों के बीच आराम करने के लिए काफी समय मिला है. टेस्ट और वनडे क्रिकेट शरीर के लिए ज्यादा मुश्किल है, टी20 क्रिकेट छोटा है. मैं पूरे सम्मान के कह रहा हूं कि हमें टी20 क्रिकेट में वर्कलोड के बारे में बात नहीं करनी चाहिए.’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.