ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पन्ना के ऐतिहासिक राम मंदिर में हुआ भगवान राम का जन्म, भगवान की एक झलक पाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पन्ना: पन्ना शुरू से ही धार्मिक नगरी रही है और यहां धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम से होते हैं। यह राजशाही जमाने से चली आ रही परंपरा जहां ऐतिहासिक राम मंदिर में भगवान राम का जन्म बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जैसे ही दोपहर को 12 बजते हैं भगवान राम का जन्म के दर्शन पाने के लिए पन्ना के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भगवान राम के जन्म में महिलाएं बुंदेली बधाई सोहरे गाती हैं और नाचती हैं। महिलाएं कहती हैं कि भगवान राम के दर्शन पाकर हम धन्य हो गए।

यह राजशाही जमाने से यह परंपरा चली आ रही है। इसमें राज परिवार के लोग भी शामिल होते हैं। पुजारी कहते हैं कि बुंदेलखंड का यह प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भक्त दूर-दूर से भगवान की एक झलक पाने को आते हैं। भगवान राम आज के दिन प्रकट हुए थे इसीलिए राम जन्म उत्सव मनाया जाता है।

हालांकि इस मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए लगाए जाते हैं। इस मौके पर पन्ना कलेक्टर ने कहा कि आज भगवान राम का जन्म है और उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु व्याकुल है सभी प्रकार के इंतजाम पूर्ण किए गए हैं और सभी हर्षोल्लास से यह त्यौहार मना रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.