ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। लड़की की मां घर में नहीं थी। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घड़ा पुलिस ने पीड़िता और गिरफ्तार आरोपी को महिला थाना को सौंपा है। महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद, दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया, इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता की मां से छह साल पहले शादी की थी। शादी के समय महिला को एक बेटा और एक बेटी थी। शादी के बाद एक और बेटे ने जन्म लिया। आरोपी पहले तीन शादियां कर चुका था लेकिन संतान नहीं होने के कारण चौथी शादी कर ली।

पीड़िता की मां अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसकी भी आरोपी से तीसरी शादी थी। पीड़िता की मां और नानी दियारा क्षेत्र में मंगलवार को मजदूरी करने गए थे। इसी बीच नशे में धुत पिता ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता बोली- भय के कारण किसी को नहीं बताया

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता बीते एक साल से परेशान कर रहा था। पहले भी वह कई बार दुष्कर्म कर चुका था। वह लोकलाज और भय से किसी को बता नहीं रही थी। महिला थानाध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी अंकित करते हुए आरोपी पिता को जेल भेजा गया है।

वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरान है। लोगों का कहना है कि आरोपी ने पिता-पुत्री के पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया है। बच्ची एक साल से हैवानियत की शिकार हो रही थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.