ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘कॉफी विद करण 8’ का नया अपडेट आया सामने 

करण जौहर बतौर फिल्ममेकर तो मशहूर ही हैं। साथ ही वह अपने चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के लिए बतौर होस्ट भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। वहीं, अब इसके अगले सीजन यानी ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो यह शो इसी साल के अगस्त या सिंतबर महीने में स्ट्रीम हो सकता है। मेकर्स अब इसके डेट लॉक करने की तैयारी कर रहे हैं।

सेलिब्रिटी बेस्ड इस टॉक शो में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारे शिरकत करते नजर आते हैं। जहां ये सितारे अपने काम पर काफी चर्चा करते हैं। वहीं, करण अपने सवालों के जरिए उनसे कुछ ऐसा निकलवा लेते हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। इस शो में सितारों को कभी दूसरे स्टार की तारीफ करते, तो कभी उन्हें लेकर विवादित बयान देते देखा जाता है। यही कारण है कि इस टॉक शो को लोग बड़ी ही बारीकी के साथ फॉलो करते हैं।

शाहरुख खान होंगे शो के पहले मेहमान

करण जौहर के टॉक शो के आने वाले सीजन ‘कॉफी विद करण 8’ की बात करें तो इसे लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। गौरतलब हो कि ‘कॉफी विद करण 7’ में शाहरुख खान नहीं दिखाई दिए। इसी को लेकर अब रिपोर्ट है कि ‘पठान’ की सफलता को भूनाने के बाद एक्टर, करण के शो के लेटेस्ट सीजन में शिरकत करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट तो यह भी है कि किंग खान इस शो के पहले मेहमान होंगे।

करण जौहर देंगे इन साउथ सितारों को न्योता

खबरों की मानें तो इस सीजन में साउथ सितारों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण के सितारे अब अखिल भारतीय स्टारडम का हिस्सा हैं। इसी को लेकर करण जौहर, यश, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी जैसे सितारों को अपने काउच पर बैठकर बातचीत करने के लिए आमंत्रित करेंगे। हालांकि, अबतक इन रिपोर्ट्स की ना तो करण जौहर और ना ही मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.