ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

पंजाब में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गुरदासपुर से आया है। पति-पत्नी ने मिलकर एमईएस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों के साथ लाखों रुपए की ठगी कर ली। थाना सदर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बलबीर सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी हेमराज पुर ने बताया कि आरोपित पति-पत्नी ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके बेटे हरदीप सिंह और जसपाल सिंह के बेटे आकाशदीप सिंह को एमईएस में नौकरी दिला सकते हैं। इसके लिए आरोपितों ने दोनों युवकों से दस-दस लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपितों ने दोनों को नियुक्ति पत्र दे दिए।

दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

पति-पत्नी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए और युवकों को नियुक्ति पत्र थमा दिए। युवकों को लगा की उन्हें अब नौकरी मिल गई। जब दोनों युवक नौकरी ज्वाइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र जाली हैं। इस बारे में आरोपितों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग उत्तराखंड में होनी है।

आरोपितों ने कई दिनों तक दोनों युवकों को किराया के मकान में ठहराए रखा, लेकिन कोई नौकरी नहीं दिलाई। जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर वे टाल-मटोल करने लगे। उन्होंने न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही उनके पैसे लौटाए। युवकों को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में जाकर केस दर्ज कराया।

आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित वीर सिंह निवासी शाहपुर गोराइयां, डेरा बाबा नानक, बटाला और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपित वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.