ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शनिवार को करीब 7 घंटे भोपाल में रहेंगे पीएम मोदी, इंदौर हादसे के बाद स्‍वागत कार्यक्रम रद

भोपाल ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन में शिरकत करने कल 01 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। वह यहां रानी कमलापति स्‍टेशन पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री करीब सात घंटे तक भोपाल में रहेंगे। शाम को वह वापस दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। यहां पर पीएम मोदी के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां की गई थीं, लेकिन राम नवमी पर इंदौर में हुए बावड़ी हादसे के बाद उनका स्‍वागत कार्यक्रम रद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से रानी कमलापति स्टेशन के रास्ते में स्वागत का कार्यक्रम था, जो अब नहीं होगा। भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी दी। वीडी शर्मा ने कहा पहले कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच में भाजपा के कार्यकर्ता और भोपाल की जनता प्रधानमंत्री का स्वागत करने वाली थी, लेकिन इंदौर में हुई दुघद घटना के चलते अब कोई भी स्वागत का कार्यक्रम नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.