ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोसाद ने क‍िया खुलासा, इजरायल में कत्‍लेआम मचाने की हो रही थी साजिश 

तेल अवीव। पाकिस्‍तान के मंसूबे एक बार फिर जाहिर हो गए हैं। पाकिस्‍तान के दो नाग‎‎रिकों की ‎गिरफ्तारी के बाद साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में मोसाद का कहना है कि ये पाकिस्‍तानी आतंकी, ईरान के साथ मिलकर ग्रीस में इजरायली नागरिकों पर हमले की तैयारी में जुटे थे। आतंकी राजधानी एथेंस में एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाना चाहते थे जिसे धार्मिक केंद्र के तौर पर भी जाना जाता है। इन दोनों नागरिकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब इन्‍हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पूरी साजिश की जांच दो बिंदुओं को आधार बनाकर की जा रही है। एथेंस में स्थित याफ्का अपार्टमेंट इस जांच का पहला बिंदु है। दोनों आतंकी इस रेस्‍टोरेंट में सबसे ज्‍यादा समय बिताते थे। इन आतंकियों के निशाने पर यहूदी रेस्‍टोरेंट साइरी भी था।
इस मामले में पुलिस ऑफिसर्स द्वारा कहा जा रहा है कि उसी अपार्टमेंट की फोटोग्राफ ‎मिली है जहां पर दोनों अपने धर्म के लोगों से मिलते थे। इनका मकसद एक आतंकी संगठन की शुरुआत करना था। व्‍हाट्एसएप के जरिए इन्‍होंने कॉन्‍टैक्‍ट्स बनाए थे। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इनमें से कितने पाकिस्‍तानी थे। याफ्का अपार्टमेंट वही जगह है जिसे एंटी-टेररिस्‍ट एजेंसी की तरफ से पहले भी सर्च किया जा चुका है। अभी तक 20 पाकिस्‍तानियों से इस सिलसिले में पूछताछ की जा चुकी है। इन सभी लोगों के गिरफ्तार किए गए युवाओं से संपर्क थे। ग्रीस की आतंकवाद-रोधी एजेंसी और इंटेलीजेंस एजेंसी ईवाईपी की तरफ से इन दोनों के कॉन्‍टैक्‍ट्स की जांच की जा रही है।
दोनों हमेशा वीआईपी यहूदियों का नाम लेकर उनकी हत्या के बारे में बात करते थे ‎जिसका खुलासा दोनों पाकिस्‍तानियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर हुआ। जांच एजेंस‍ियों का मानना है कि आतंकवादियों की योजना शुरू में साइरी रेस्टोरेंट पर हमला करने और फिर वीआईपी लोगों पर भी हमला करने की थी। यह पूरी योजना दो पाकिस्तानियों के पड़ोसी की तरफ से तैयार की गई थी। यह व्‍यक्ति पहले ईरान में था और यहां से ही इन्‍हें निर्देश मिल रहे थे। इस ईरानी नागरिक ने ही गिरफ्तार किए गए दो लोगों को हथियारों के साथ हमला करने के लिए मजबूर किया था। रेस्टोरेंट में 50 से ज्यादा लोग आम दिनों में मौजूद रहते हैं। हमले में मारे गए हर इंसान के लिए उन्‍हें 15,000 यूरो मिलने थे। लेकिन इस साजिश को अंजाम देने में दोनों ही असफल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.